Deolikhabarexpress

दिनेश शर्मा खांडल समाज के पुनः निर्विरोध शाखा सभा अध्यक्ष चुने गए।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। खांडल विप्र महासभा देवली के बीसलपुर कॉलोनी में संपन्न हुए चुनाव में दिनेश शर्मा शेखावाटी को सर्व समिति से पुनः अध्यक्ष चुन लिया गया। प्रदेश नेतृत्व द्वारा भेजे गए चुनाव अधिकारी अशोक काछवाल व संजय दुगोलिया तथा प्रेम प्रकाश चोटियां निवाई व प्रहलाद बीलवाल मालपुरा के सानिध्य मैं देवली के सामाजिक बांधों की बैठक आयोजित हुई

जिसमें प्रहलाद काछवाल दोलता मोड़ ने अध्यक्ष पद के लिए दिनेश शर्मा का नाम रखा, जिस पर गोपाल लाल बील ने सहमति जताई। इसी के साथ बैठक में मौजूद कृष्ण गोपाल शर्मा, ओमप्रकाश काछवाल, सीताराम काछवाल, राधेश्याम डीडवानिया, रामस्वरूप बील कासीर वालों ने दिनेश शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया।

चुनाव अधिकारी अशोक काछवाल ने दिनेश शर्मा को अध्यक्ष पद की शपथ दिलवाई तथा मौजूद सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान दिनेश खांडल ने कहा कि मैं समाज द्वारा दी गई जिम्मेदारी का भलीभांति निर्वहन करूंगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top