Deolikhabarexpress

संपूर्णता अभियान में बेहतर प्रदर्शन पर एसडीएम विकास पंचोली राज्य स्तर पर सम्मानित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। संपूर्णता अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में देवली निवासी विकास पंचोली उपखंड अधिकारी निंबाहेड़ा को भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में गए विकास पंचोली को सिल्वर मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नीति आयोग की ओर से शुरू किए इंस्पिरेशनल ब्लॉक के तहत जनवरी 2023 में चयनित ब्लॉक ने संपूर्णता अभियान में बेहतर प्रदर्शन किया 4 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक चलाए इस अभियान में स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजीविका विभाग से संबंधित 6 प्रमुख मानकों पर केंद्रित कार्य योजना बनाई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top