मॉडल स्कूल देवली में भामाशाह महेश मंगल ने लगाया वाटर कूलर।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल देवली में देवली शहर के उद्योगपति महेश मंगल व रोहित मंगल ने पेयजल व्यवस्था के लिए वाटर कूलर लगाया। मॉडल स्कूल देवली के प्रधानाचार्य नरेश कुमार मीणा के मुताबिक देवली शहर के स्थानीय उद्योगपति ने लगभग 45000 रुपए की लागत से स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं हेतु वाटर कूलर की व्यवस्था की है।

ज्ञातव्य है कि मंगल परिवार लंबे समय से देवली परिक्षेत्र के कई विद्यालयों व सामाजिक संस्थाओं में लोक कल्याणकारी कार्य करते रहे हैं। विशेष तोर पर विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था वृक्षारोपण या फिर अन्य जनहित के कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *