आदिवासी समाज के लोगो की भूमि को लीज पर नहीं देने की मांग।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। बुधवार को ग्राम सतवाडा में आदिवासी समाज के लोगो की भूमि को लीज पर नहीं देने की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी देवली के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।

जिसमे बताया है कि ग्राम सतवाडा में समस्त ग्रामवासी की रोजगारन्नमुखी भूमि को राज्य सरकार द्वारा खनन करने हेतू नदी पेटे को लीज पर दिया जा रहा है जिससे समस्त ग्रामवासीयों में नाराजगी है क्योंकि ज्यादातर ग्रामवासियों के लिए रोजगार का एकमात्र जरीया सब्जीयों का उत्पादन कर अपने परिवार का जीवन यापन करना है। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे पास किसी भी प्रकार की खातेदारी भूमि नही है जिस पर हम खेती कर सके इसलिए उक्त हमारे ग्राम की नदी पेटे पर होंने वाली खनन लीज को रूकवाया जाना अतिआवश्यक है जिससे हम समस्त ग्रामवासियों का रोजगार व जीविकोपार्जन कठिन ना हो बुधवार को जनसुनवाई कार्यकम संथली में जाने वाले थे लेकिन रास्ते में नहर के नाले का अत्यधिक बहाव होने के कारण हम लोग समय पर नहीं पहुंच पाये जिससे हम वंहा पर उक्त हमारी समस्या का निराकरण नही हो पाया। ज्ञापन देने वालो में हंसराज भील रमेश बैरवा कालूराम भील लालाराम भील सुखलाल बैरवा खुशीराम बलाई सोजी भील राकेश बैरवा देशराज केवट धारासिंह केवट गोविंद दिलबाग भील मुकेश कुमार प्रजापत हेमराज भील खाना भील सत्यनारायण भील उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *