Deolikhabarexpress

एचपीसीएल डीलर देवली को किया सम्मानित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा पूरे राजस्थान प्रदेश में से 12 उत्तम डीलर चयनित किए गए हैं जिसमें से किशन राम मोहनलाल एचपीसीएल डीलर देवली को पेट्रोल डीजल की शुद्ध गुणवत्ता व पूरी मात्रा तथा बेहतर बिक्री के आधार पर डीलर सौरभ जिंदल व पुनीत जिंदल को उत्तम डीलर में शामिल करके एचपीसीएल राजस्थान जोनल हेड के पी सतीश कुमार मुख्य महाप्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही रिशु चौधरी मुख्य क्षेत्र प्रबंधक कोटा डिवीजन सुपन समीर इका प्रबंधन नेटवर्क प्लानिंग उमर कुमार बागडे प्रबंधक रिटेल सेफ्टी व संदीप सिन्हा आदि उपस्थित रहे। राजस्थान प्रांत के टोंक जिले से देवली शहर के इस पंप को सम्मिलित किया जाना गौरव का विषय है यह उल्लेखनीय है कि इस पंप की स्थापना सन 1952 में हुई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top