देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार थाना देवली परिसर में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर छात्राओं ने CO साहब देवली मदन लाल ढाका, थानाधिकारी देवली प्रीती रत्नू, कालिका यूनिट इंचार्ज रजिया बानो एवं समस्त पुलिस स्टाफ को राखी बांधी तथा पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से सुरक्षा एवं रक्षा का संकल्प लिया। पुलिस अधिकारियों एवं स्टाफ ने भी छात्राओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति सदैव सजग रहने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस एवं बालिकाओं के बीच विश्वास और सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना रहा।







