देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शनिवार को हरीश चन्द्र मीना विधायक देवली-उनियारा के निर्देशानुसार नगरपालिका देवली द्वारा राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली में बास्केटबॉल ग्राउंड का निर्माण करवाया गया। बास्केटबॉल क्लब देवली द्वारा माननीय विधायक महोदय से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली में बास्केटबॉल ग्राउंड निर्माण करवाए जाने की मांग की गई थी।
विधायक द्वारा नगर पालिका देवली के अध्यक्ष नेमीचंद जैन से इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, जिस पर नगर पालिका मंडल देवली द्वारा राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली में बास्केटबॉल ग्राउंड निर्माण करवाए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया जाकर बास्केटबॉल ग्राउंड का निर्माण करवाया गया।
बॉस्केटबॉल ग्राउंड के लोकार्पण के अवसर पर बास्केटबॉल क्लब देवली के मांगीलाल मीणा व अन्य सदस्यों द्वारा विधायक व अध्यक्ष नगर पालिका देवली एवं नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।
बास्केटबॉल ग्राउंड का लोकार्पण उपरांत एक मैच का भी आयोजन किया गया। इस दौरान हरीश चंद्र मीणा विधायक देवली उनियारा, नेमीचंद जैन अध्यक्ष नगर पालिका देवली, सौरभ जिंदल उपाध्यक्ष नगरपालिका देवली, गणेश राम जाट प्रधान पंचायत समिति देवली, भारत भूषण गोयल उपखंड अधिकारी देवली
डिप्टी साहब सुरेश कुमार, सुरेश कुमार मीणा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका देवली, चंद्र प्रकाश चौधरी कनिष्ठ अभियंता नगर पालिका देवली, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोतीलाल ठागरिया, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम राम राय मीणा एवं नगर पालिका मंडल के पार्षद रामनिवास मीणा,सत्यनारायण सरसडी, विनोद पुजारी
लोकेश लक्षकार,युवा नेता राहुल बलसोरा,शम्मी रंगरेज़,संतोष ग्वाला,महेंद्र बैरवा सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे। इस दौरान मंच संचालन गिरिराज जोशी ने किया।