देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। स्वतंत्रता दिवस का आयोजन अटल उद्यान में ब्लॉक स्तरीय समारोह के रूप में किया गया। उपखंड अधिकारी ने ध्वजारोहण किया और नगर पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन के साथ कार्यक्रम को संबोधित किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 64 प्रतिभाओं को सम्मान और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

उपजिला अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ. जगदीश मीणा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में डॉ. सुधा मंगल ने कविता प्रस्तुत की और डॉ. रविराज सिंह ने देशभक्ति गीत सुनाया। अस्पताल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया गया। देवली पुलिस थाना परिसर में थानाधिकारी दौलत राम गुर्जर ने ध्वजारोहण किया। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में रामसिंह जाट ने झंडारोहण किया। थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को ईमानदारी से कर्तव्य निभाने और फरियादियों को उचित न्याय दिलाने का आह्वान किया। भाजपा कार्यालय, अम्बेडकर सर्किल पर शहर मंडल उपाध्यक्ष नवल किशोर चतुर्वेदी और जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने झंडारोहण किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष रेखा जैन, सेवानिवृत शिक्षाविद सत्येंद्र व्यास और पूर्व आईएस अधिकारी शिवजीराम प्रतिहार ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद धाकड़, राकेश ओसवाल, दिनेश जैन,आशीष पंचोली, प्रवीण सैन, उमाशंकर खूंटेटा समेत कई भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पटेल नगर स्थित गोयल मोटर्स के प्रतिष्ठान पर भी
स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। यहाँ मुख्य अतिथि के तौर पर देवली नगरपालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन ने मौजूद रहकर झंडारोहण किया। गोयल मोटर्स के जनरल मैनेजर दिनेश गोयल ने पधारे हुए सभी गणमान्य लोगों का माल्यार्पण कर दुपट्टा पहनाते हुए स्वागत किया व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। ईसी प्रकार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर राजस्थान रोडवेज बस स्टैंड देवली पर झंडारोहण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि भामाशाह नवल किशोर मंगल रहे। बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा द्वारा झण्डारोहण किया गया। इस दौरान कई गणमान्य लोग रोडवेज के स्टाफ के साथ ही पूर्व कर्मी हिंगलाज सिंह,लादूलाल सुवालका,चंद्रभान सिंह व बुकिंग प्रभारी रमेश मीणा उपस्थित रहे। अन्य लोगो मे त्रिलोक, अनिल शर्मा, मुरारी शर्मा, पवन जैन, शिवा साहू, राजेंद्र साहू,भाजपा नेता यज्ञेश दाधीच, ओम लखारा,सांवरमल उपस्थित रहे। बस स्टैंड परिसर को गुब्बारे एवं फूलों से सजाया गया। तथा मिठाई वितरित की गई।
उधर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ जिंदल ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा के मुख्य आतिथ्य में आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस की 79वी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष आत्माराम जैन, गोवर्धन कंछल, सहित शहर के दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को याद कर के परिजनों को सूत की माला पहनाकर नगर अध्यक्ष सौरभ जिंदल द्वारा सम्मानित किया गया जहां स्वर्गीय भूरा लाल सुवालका ,सूरज मल टेलर,स्वर्गीय नाथ बेरवा स्वर्गीय मदन लाल सेन स्वर्गीय लादू लाल जैन, स्वतंत्रता सेनानी गोरधन गोयल, हरनाथ बेरवा, जगन्नाथ तरमोलिया, चांद मल जैन,आदि को भावुक मन से याद किया गया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश मंगल, मुकेश गोयल, विनोद पुजारी का भी सूत की माला पहनाकर स्वागत कर सम्मान किया गया।इस दौरान ब्लॉक एवं नगर अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि आजादी का यह दिन उन महान आत्माओं का दिन है जिन्होने अपने प्राणों की आहुति देखकर हमें आजादी दिला दी। सम्बोधन के उपरांत सभी कांग्रेस जन एजेंसी एरिया स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर शहादत को नमन किया।इस दौरान घीसालाल टेलर राजेंद्र शर्मा देवी शंकर शर्मा समृदीन भाटी अंबालाल मौर्य फूल सिंह मीणा प्रहलाद मीणा सोहनलाल टिकरिया पंकज जैन सतनारायण बूलिया अख्तर अल्लाह वाहिद भाई पंकज नथिया टीकम सेन शम्मी भाई दिनेश जैन सराफ मोहन सिंह नरूका राजेंद्र सांवरिया तिलोक बेरवा सत्यनारायण शास्त्री रामनिवास मीणा नरेंद्र गोयल नीरज शर्मा रोहित चंदेल योगेश श्रीमाल राम सिंह मीणा महेंद्र बेरवा संपत सुवालका राहुल बालसोरा रियाज हुसैन सजग खंडेलवाल इस्तखारा अली विनोद धर्मानी सलीम खान घीसालाल बैरवा उस्मान भाई, अजीज भाई नंदकिशोर माली, राजेंद्र चावरिया, रमेश गोयल, अमन रंगरेज, राम निवास मीणा पार्षद आदि मौजूद थे।


