Deolikhabarexpress

गणेश महोत्सव में आज होगा जादुई शो, गणेश महोत्सव में हुआ संगीतमय सुन्दकाण्ड का आयोजन।

आंखों पर पट्टी बांध कर चलाएंगे बाइक….

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली गणेश महोत्सव में आज 28 अगस्त गुरुवार को जादूगर अपने करतब दिखाएँगे। जादू की पहली झलक आप देख सकते हैं शाम 5 बजे। जब एक जादूगर आँखों पर काली पट्टी बाँधकर मोटरसाइकिल चलाते हुए ममता सर्किल से छतरी चौराहे से होकर मुख्य बाज़ार से गुजरेगा और कार्यक्रम स्थल अटल उद्यान के टीन शेड पंडाल में पहुँचेगा। इस टीन शेड में ही जादूगर सांय 7 बजे से अपना मैजिक शो दिखाएँगे। बिना टिकट के फ़्री में जादू का शो देवली में पहली बार देखने को मिलेगा।

गणेश महोत्सव में हुआ संगीतमय सुन्दकाण्ड का आयोजन।

देवली। विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में धार्मिक उत्सव आयोजन समिति द्वारा मनाए जा रहे गणेश महोत्सव में बुधवार की रात्रि संगीतमय सुंदरकांड पठन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट महावीर सिंह राठौड, डॉ. आनंद मीना एवं डॉ. सरिता मीना रहे। कार्यक्रम में शाहपुरा से आए कीर्ति सूत रामायण मंडल के गायकों द्वारा संगीतमय सुन्दरकांड की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित समिति सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने भी सुंदरकांड में अपनी सहभागिता निभाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top