देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय देवली में सोमवार को प्रार्थना सभा में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान सरकार व शिक्षा विभाग से प्राप्त आदेशानुसार विश्व साक्षरता दिवस को मतदाता साक्षरता व जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन जसवीर वर्मा द्वारा किया गया। श्री वर्मा ने राइट टू वोट और वोटर रजिस्ट्रेशन की जानकारी विद्यार्थियों को दी साथ ही अरुण शर्मा ने मतदान हर नागरिक का कर्तव्य व नैतिक मतदान का महत्व विद्यार्थियों को बताया l दुर्गा लाल गुर्जर ने BLO संबंधित कार्यों पर प्रकाश डाला , महेश कुमार पंचोली ने चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी कैसे रहे इससे विद्यार्थियों को अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य नरेश कुमार मीणा द्वारा विद्यार्थियों को मतदाता शपथ दिलवाई गई l इस अवसर पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसका शीर्षक “मतदाता साक्षरता जागरूकता क्यों जरूरी है” रहा। जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया ।



