Deolikhabarexpress

तेजाजी के भंडारे में एजेंसी एरिया ब्राह्मण समाज ने 31000 का दिया सहयोग।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नवयुवक मंडल एजेंसी एरिया द्वारा 20 व 21 सितंबर को आयोजित होने वाले भजन संध्या व विशाल भंडारे में एजेंसी एरिया ब्राह्मण समाज द्वारा 31000 रुपए का नगद सहयोग दिया गया। इस दौरान देवली के नेवरबाग बालाजी मंदिर के समीप स्थित तेजाजी मंदिर चौक में बुधवार की शाम को एक सर्व समाज की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में 21 सितंबर को होने वाले अमावस्या मेले के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई, जिसमें 20 सितंबर की शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा, वहीं 21 सितंबर को प्रातः 9 बजे से गुर्जर मोहल्ले से शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो पेट्रोल पंप सर्किल होते हुए नेवर बाग बालाजी होते हुए तेजाजी चौक पर पहुंचेगी, जहां पर ध्वज चढ़ाया जाएगा। उसके बाद आमजन के लिए विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान ब्राह्मण तेजाजी समिति के हेमराज गुर्जर, रंगलाल माली, महेंद्र बैरवा सहित मौजूद सर्वसमाज के लोगों को ब्राह्मण समाज के नवल-किशोर, पंडित कैलाश चंद्र, यज्ञेश दाधीच, नीरज शर्मा, सीताराम पंचोली, नवल पारीक सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top