विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:-राजेन्द्र गुर्जर।

रक्तदान शिविर का आयोजन,30 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान….

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली द्वारा सेवा पखवाड़ा के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री अंतर्गत बुधवार को उपजिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवली उनियारा के विधायक राजेंद्र गुर्जर रहे विशिष्ट अतिथि देवली पंचायत समिति प्रधान बनवारी लाल चौधरी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन ने की। सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

विधायक राजेंद्र गुर्जर का स्वागत ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी मनीष लोधी और सी एम एच ओ राजकुमार गुप्ता ने माला और साफा पहनाकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि आज विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है जिनकी लोकप्रियता पूरे विश्व में है भाजपा पूरे देश में आज सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। मंडल अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा जिसमें कई सेवा कार्य किए जाएंगे। सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहुर, प्रेम चंद शर्मा, आर पी धाकड़, शिवजीराम प्रतिहार, पार्षद संजय सिंहल ,छाया चौधरी व सभी भाजपा शहर मंडल पदाधिकारी, पार्षद, उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *