Deolikhabarexpress

प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित,20 प्रतिभाओं को “सनद_ ए _ऐजाजी” मिमेंटो।

“तालीम से कौमों की बदल जाती हैं हालत, तालीम से कौमों में नया रंग जमा दो “।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ज़ानिब से देवली का प्रथम ब्लॉक स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को पहलवान शाह बाबा की दरगाह शरीफ़ पर आयोजित किया गया। जिसमें देवली की उपखंड अधिकारी रूबी अंसार मुख्य अतिथि रही।

उन्होंने शिक्षा, संस्कार, संकल्प, समर्पण और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर होना चाहिए। सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर मुश्ताक अहमद ने सोसायटी के उद्वेश्य की जानकारी दी। मंच संचालन मौलाना दिलकश रज़ा साहब ने किया। इस प्रोग्राम में समाज की 20 प्रतिभाओं को “सनद_ ए _ऐजाजी” मिमेंटो प्रोत्साहन राशि दे सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सोसाइटी के केशियर फिरोज़ अब्बासी, सलीम कुरैशी,शमी रंगरेज़, डॉ नफीस, डॉ फहीम, डॉक्टर सना अवेश खान, आरिफ अपोलो, मोहम्मद इदरीस आरिफ खान आदि मौजूद रहे। उक्त जानकारी हारून अंसारी, आबिद खान ने दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top