Deolikhabarexpress

हादसे का इंतज़ार,खुला गड्ढा बीच मझदार,आखिर खामोश क्यो है जवाबदार…..

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के जहाजपुर चौराहे पर विगत दो माह से खुदा हुआ गड्ढा जिससे दुर्घटना होने की संभावना रहती है बारिश के पानी को निकालने के लिए नाला तोड़ा गया था किंतु अब तक भी सही नहीं किया गया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी इस गड्ढे के कारण कई हादसे घटित हो चुके है मगर पालिका प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस बेरुखी का खामियाजा जनता व वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। यहाँ किसी भी वक्त बड़ा हादसा घटित होने की पूर्ण संभावनाएं बनी हुई है। लोगो की मांग है कि हादसे से पहले इसको तैयार करवाने की दरकार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top