Deolikhabarexpress

देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने का दिलाया संकल्प,स्वदेशी उत्पाद खरीदे।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर संगोष्ठी की सहित कई कार्यक्रम शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन की अध्यक्षता में किए गए। सर्वप्रथम गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माला पहनाकर पुष्पांजलि की गई।

इसके बाद दोपहर सामुदायिक भवन में संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवजीराम प्रतिहार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेना का आह्नान किया। इसके बाद शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन ने देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प दिलाया और अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पाद लेने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्नान किया और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर संघ की संगठन यात्रा ओर कार्यपद्धति की जानकारी सभी कार्यकर्ताओं को दी ओर 5 अक्टूबर को होने वाले पथ संचलन कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। इस अवसर पर मोहन लाल बच्चेतिया ने भी संबोधित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बाजार में जाकर स्वदेशी उत्पाद खरीदे।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा ने किया इस अवसर पर शहर मंडल प्रतिनिधि राकेश ओसवाल, उपाध्यक्ष नवीन ग्वाला , आशीष पंचोली शहर मंत्री , नंदसिंह शक्तावत, राजकुमारी सेन, आशा भदादा, प्रवक्ता कुलदीप सेन, मीडिया प्रभारी शिव धाकड़, समित गौतम,बूथ अध्यक्ष अजयपाल सिंह, भानु ग्वाला, कुणाल सेन , प्रकाश चंदेल, सत्यनारायण भदादा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top