देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारत विकास परिषद देवली द्वारा विश्व स्तरीय थायरोकेयर लैब मुंबई द्वारा संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का शुक्रवार को उद्घाटन अग्रवाल धर्मशाला देवली में सुबह 7:00 बजे किया गया। शिविर प्रभारी सुरेश अग्रवाल ने बताया कि संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच जो 7500 रुपये में होती है उसको सिर्फ 1499 में थायरोकेयर लैब मुंबई द्वारा पांच दिवसीय जांच शिविर में किया जाएगा।
नीरज जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी अधिक से अधिक संख्या में कम लागत में जांच करवा कर लाभ उठाएं शिविर उद्घाटन में भारत विकास परिषद अध्यक्ष दौलत जैन राजेंद्र शर्मा हुकुमचंद टेलर अंकित जैन डाबर एवं अन्य परिषद सदस्य मौजूद थे।


