देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली द्वारा राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बैडम एवं देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष उदय लाल भडाना का कृषि उपज मंडी देवली में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज शर्मा ने माला साफा और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
शहर अध्यक्ष अंकित जैन नवीन थाना परिसर आवश्यकता बताई ओर स्टाफ की कमी की जानकारी दी। कृषि उपज मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन ओर श्री व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने भी व्यापारियों के साथ स्वागत किया। कृषि उपज मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन ने कृषि उपज मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बताया इस पर मंत्री ने एक प्रतिनिधि मंडल को जयपुर आने का निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष साँवरिया बैरागी,महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा, उपाध्यक्ष नवल किशोर चतुर्वेदी,मुकेश मीणा, नन्दसिंह शक्तावत, रवि बलसोरा, आशीष पंचोली, संजय जैन, महेश मंगल, शिवराज साहू, यज्ञेश दाधीच, भंवर लाल शर्मा,गौरव बैरवा, भानु ग्वाला, कुणाल साहू,शिव धाकड़,कमल सिंह, भरत वाल्मीकि सहित कई व्यापारी ओर भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


