Deolikhabarexpress

चतुर्थ प्रो कबड्डी लीग में रोमांचक मुकाबले से हुआ समापन,कासीर बनी विजेता, कुंचलवाड़ा कला बनी उपविजेता।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। कुंचलवाड़ा कला ग्राम में चल रही प्रो कबड्डी लीग टूर्नामेंट का समापन शनिवार रात्रि को हो गया। आयोजक सदस्यों ने बताया कि ग्राम कुंचलवाड़ा कलाँ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रात्रिकालीन प्रो कबड्डी लीग टूर्नामेंट मे आस पास क्षेत्र की 20 टीम में भाग ले रही थी।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन रात्रि को सेमीफाइनल चाँदली ओर कासीर के बीच हुआ जिसमें जीत कासीर की हुई , वही दूसरा सेमीफाइनल कुंचलवाड़ा ओर टिकड के बीच हुआ जिसमें विजेता कुंचलवाड़ा रहा वही फाइनल मैच कासीर और कुंचलवाड़ा कलाँ के बीच रोमाँचक मैच हुआ जिसमे कासीर विजेता रही। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अतिथि के रूप में हनुमान नगर नवयुवक मंडल के चेतन शर्मा,परमेश्वर खटीक ,मनोज सैनी,मनोज शर्मा,सिदार्थ मीणा, निर्मल जैन,रोहित सोयल व ओम बन्ना टाईगर फोर्स के नरेन्द्र भाटी ,मोहित मीना समेत ग्रामीण मौजूद रहे

रेफरी नवीन शर्मा, जवाहर कुमावत,मुकेश प्रजापति,धनराज सुवालका,वैभव उपाध्याय रहे । वही आयोजक देवराज गुर्जर ,अजय गुर्जर वैभव सेन,नन्द लाल गुर्जर,अनिल गुर्जर ,आशीष गुर्जर,नीजू खान, राजवीर गुर्जर, बनवारी गुर्जर,मनदीप मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top