देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 100 वर्षों से राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए व्यक्ति निर्माण के कार्य में लग रहा है। विजयादशमी उत्सव के साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम प्रारंभ हुए हैं। देवली खंड संघ चालक लक्ष्मीकांत पारीक ने बताया कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर देवली नगर की 6 बस्तियों में एवं देवली खंड के 11 मंडलों पर विजयादशमी के उत्सव संपन्न हो गए हैं एवं आज देवली नगर का पथ संचलन निकाला गया है।
संघ के शताब्दी वर्ष में संघ पांच विषयों स्व का जागरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण एवं नागरिक कर्तव्य व शिष्टाचार पर कार्य कर रहा है। पथ संचलन में नगर के नए पुराने स्वयंसेवक सम्मिलित हुए देवली के विभिन्न मार्गो से स्वयं सेवक कदम से कदम मिलते हुए चले। नगर वासियों ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा की। संचलन में जिला प्रचारक उपस्थित रहे ।शताब्दी वर्ष में आगामी कार्यक्रम 15 से 30 नवंबर व्यापक गृह संपर्क अभियान रहेगा और 26 जनवरी से विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
उसके बाद सामाजिक सद्भाव बैठक ,प्रमुख जन गोष्टी, युवा कार्यक्रम व अधिकतम संख्या स्थान पर शाखा पहुंचने का उद्देश्य रहेगा। संचलन में सहयोग करने के लिए सभी नागरिकों, प्रशासन और पत्रकारों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इन 100 वर्षों में संघ पर कहीं संकट आए जिनमें तीन बार सरकार द्वारा झूठे आरोप लगाकर प्रतिबंध लगाया लेकिन संघ सभी बाधाओं को पार कर अपने राष्ट्र कार्य में सतत लग रहा।


