Deolikhabarexpress

चिकित्सालय दिखाने गए मरीज का पर्स हुआ चोरी,जान व माल की सुरक्षा भगवान भरोसे।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजकीय उप जिला चिकित्सालय अव्यवस्थाओं का अड्डा बनता जा रहा है। जहाँ मरीज की जान व माल की सुरक्षा भगवान भरोसे है। एक तरफ बीमारी से परेशान दूसरी ओर चोर भी चेन से जीने नही दे रहे है। मंगलवार को राजकीय उप जिला चिकित्सालय में दिखाने गए देवली शहर निवासी भागचंद त्रिपाठी चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए लाइन में लगे हुए थे कि मौका पाकर किसी चोर ने उनका पर्स पार कर लिया।

पर्स में लगभग चार हज़ार रुपये व एटीएम कार्ड था। हालांकि ये यहाँ चोरी की कोई पहली घटना नही है इससे पहले भी मरीज़ों के साथ कई बार चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी है। गौरतलब है कि चिकित्सको के चेम्बर व पर्ची की लाइन में मरीज़ों की लंबी कतारें लगती है

इस भीड़ का फायदा चोर उठा लेते है। इन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की आवश्यक्ता है जिससे कि इन पर नज़र रखी जा सके। इसी प्रकार रात्रि को परिसर के अंदर कई ऐसे संदिग्ध घूमते रहते हैं जिनका ना मरीज से लेना देना है ना वह खुद मरीज है। ऐसे लोग ही इस तरह की अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। अतः परिसर में सुरक्षा गार्ड का होना भी जरूरी है जो ऐसे लोगों को बेवजह बेकारण अस्पताल में आने से रोक सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top