देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मंगलवार को ब्लॉक काँग्रेस कमेटी गांवडी के महासचिव गोवर्धन लाल मीणा पूर्व संरपच ने विकास अधिकारी पं. स. देवली के नाम ज्ञापन सौंपकर ग्राम रघुनाथपुरा ग्राम पंचायत गावडी में खेतों में जाने वाले कच्चे रास्तों पर ग्रेवल मिट्टी डलवाकर कीचड़ से राहत दिलवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम पंचायत गावड़ी के ग्राम रघुनाथपुरा में किसानों को अभी तक भी अपनी कटी हुई फसलों को खेतों से घर पर लाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
क्योंकि ग्राम पंचायत गावड़ी को कई बार अवगत करवाने के बाद भी अभी तक ग्राम रघुनाथपुरा के खेतों पर जाने वाले कच्चे रास्ते पर ग्रेवल मिट्टी नहीं डलवाई जा रही है। जिससे किसानों के ट्रैक्टर वही कीचड़ में फंस जाते हैं फसलों को खेतों से निकलना भारी पड़ रहा है। अतः उक्त कच्चे रास्तों पर ग्रेवल मिट्टी डलवाकर कीचड़ से मुक्ति दिलवाई जाए जिससे राह आसान हो सके।


