महिला अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मंगलवार को देवली में महिला अधिकारिता विभाग टोंक से सुपरवाइजर मीरा चौधरी द्वारा mssk देवली में साथिनों की जाजम बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में उनको महिला अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे “लड़ो प्रोत्साहन योजना “, “ शिक्षा सेतु योजना”, “निःशुल्क rscit, rscfa, rscep “ इत्यादि के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया

11 अक्टूबर को मनाये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर किए जाने वाले कार्यो के लिए दिशा निर्देश दिए गए एवं एस केंद्र देवली के विधि काउंसलर एडवोकेट रश्मि एवं लक्ष्मी कुमारी मेघवंशी द्वारा महिलाओं को घर-घर जाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी चीजों के बारे में बताने के लिए बताया साथ ही घरेलू हिंसा के बारे में भी बताया गया एवं ज्यादा से ज्यादा बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दिया वहीं महिलाओं को पोक्सो एक्ट 2012 के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया जिससे कि बच्चियों व माता बहनों को इन चीजों की जानकारी दे सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *