आवश्यकता से अधिक संसाधन होने पर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें:-नवल मंगल।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर ही नही बल्कि पूरे टोंक जिले में समाजसेवा का पर्याय बन चुके उद्योगपति नवल किशोर मंगल का जन्मदिन बहुत ही सादगी पूर्ण तरीके से गणेश रोड स्थित मंगल निवास पर मनाया गया। इस अवसर पर नवल मंगल इनकी धर्मपत्नी इंदु मंगल व सुपुत्र अभिषेक मंगल ने शहीद सैनिकों के नाम सिंदूर का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि देश की आर्मी पर पूरे देश को गर्व है।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से पूरे विश्व मे भारत की सेना का दबदबा कायम हुआ है। उल्लेखनीय है कि मंगल हमेशा से ही जनमानस की हरसंभव मदद करते रहे है। इनका ये मानना है कि किसी भी इसके पास आवश्यकता से अधिक संसाधन होने पर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करनी चाइये। इंसानियत का कद सबसे ऊपर है। इस मौके पर अल सुबह से ही मंगल निवास पर रौनक देखी गई। जहाँ जनसेवा समिति के सदस्यों समेत शहर भर के आम व खास जन मौजूद रहे। जिन्होंने मंगल का माल्यार्पण कर शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *