Deolikhabarexpress

व्यापार महासंघ ने की दीवाली पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने व रोशनी से जगमग करने की मांग।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। यहां सोमवार को व्यापार महासंघ अध्यक्ष पंकज जैन के नेतृत्व में नगर पालिका देवली अधिशासी महोदय के नाम मांग पत्र सौंप कर आगामी त्यौहार दीपावली के लिए शहर के मुख्य मार्गो को साफ सुथरा रखने व रोशनी से जगमग करने की मांग की गई है। यहाँ बताया गया है कि शहर में सफाई व्यवस्था त्यौहार को देखते हुए अतिरिक्त सफाई कर्मचारी व टेम्पो लगाकर नियमित एवं दुरुस्त करवाने व शहर के विभिन्न स्थानों पर बेरिकेट लगाने की व्यवस्था करें।

जिसमे जहाजपुर चुंगी नाका, पुराना दयाल हॉस्पीटल, गणेश रोड होलिका दहन चौराहा, ममता सर्किल, बस स्टेण्ड चंदू ट्रेडर्स शामिल है। इसके अतिरिक्त व्यापार महासंघ दीपोत्सव दीपावली पर शहर के मुख्य बाजारों में रोशनी व्यवस्था हो ताकि शहर स्वच्छ एवं सुंदर दिख सके। ज्ञापन देने में व्यापार महासंघ के अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ, चंद्रभान गोयल, कुन्दन राजावत, सुरेन्द्र डिडवानिया सतीश बिलोची, मुकेश गोयल, प्रशान्त उपाध्याय, सौरभ जिन्दल मौजूद थे। यह जानकारी व्यापार महासंघ के उपाध्यक्ष प्रमोद मंगल ने दी।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top