देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जयपुर रोड स्थित जांगिड़ छात्रावास में मीटिंग आयोजित की गई जिसमें सागर मल जांगिड़ को तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। जानकारी देते हुए देवली शहर जांगिड़ समाज अध्यक्ष दुर्गा लाल जांगिड़ ने बताया कि जांगिड़ ब्राह्मण तहसील महासभा का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ
जिसमें अध्यक्ष चुने गए सागर जांगिड़ 6 वोटो से विजय हुए व उपाध्यक्ष निर्विरोध राजेश उर्फ राजू जांगिड़ (गणेशम अल्युमिनियम) बनाया गया। तहसील अध्यक्ष समाज चुनाव जो कि हर तीन वर्ष में करवाए जाते हैं जो कि संपन्न कराए गए। जिसमें मौजूद करीब 60 समाज के सदस्यों ने अपने मत का उपयोग करते हुए यह निर्णय लिया। जिसमें महावीर कुमार खाती को 26 मत एवं सागरमल जांगिड़ को 33 मत प्राप्त हुए। संपूर्ण पारदर्शिता से यह चुनाव संपन्न कराए गए।

जिसमें सागरमल जांगिड़ को से 6 मतों से विजय घोषित किया गया। एवं सभी लोगों की मौजूदगी में जांगिड़ समाज देवली तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं राजेश कुमार जांगिड़ को तहसील उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध नियुक्त किया गया। सभी ने सागरमल जांगिड़ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


