छात्र-छात्राओं को दी गई कानूनी जानकारी,कार्यशाला में लगभग 400 बच्चे उपस्थित रहे।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। यातायात शाखा पुलिस थाना देवली/कालिका यूनिट देवली व परिवहन विभाग देवली द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर क्राइम आदि विषयों पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

जानकारी के अनुसार ईम्मानुअल मिशन सैकण्डरी स्कूल देवली में गंगाराम, परिवहन निरीक्षक, रामभंवर, हैडकांस्टेबल यातायात शाखा देवली,रजिया बानो, महिला कांस्टेबल एवं गायत्री, महिला कांस्टेबल कालिका यूनिट थाना देवली एवं सरदार गुर्जर,अनीस मोहम्मद, योगेश श्रीमाल (परिवहन विभाग देवली), स्कूल प्रिंसिपल अब्राहम व शिक्षकगण के तत्वाधान में सयुंक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान करीब 400 छात्र-छात्राएं, उपस्थित रहे। सयुंक्त कार्यशाला में स्कूल छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम, नशा मुक्ति, सेल्फ डिफेंस, साइबर क्राइम से बचाव, राजकोप सिटीजन ऐप तथा पॉक्सो एक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जनजागरूकता कार्यक्रम का विवरणः- आज दिनांक 11 नवम्बर 2025 को कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि-

1. वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें।

2. ओवरस्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाना, एवं मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए ड्राइविंग से बचें।

3. यातायात संकेतों व नियमों की पालना करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

4. महिला व बाल अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूक रहना आवश्यक है तथा किसी भी प्रकार की घटना की तुरंत राजकोप सिटीजन ऐप या पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दें।

5. साइबर क्राइम से बचाव हेतु ऑनलाइन माध्यमों पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें।

6. पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत बाल संरक्षण के प्रावधानों की जानकारी दी गई।

7. सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) के महत्त्व पर भी छात्राओं को प्रेरित किया गया।

8. नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज के निर्माण की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *