|

अवैध रूप से सड़क के बीच बनाई नाली,लोगो को हो रही परेशानी।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के समीपस्थ पनवाड़ ग्राम में अवैध रूप से सड़क के बीचों- बीच बनाई नाली कम नाला ज्यादा से वाहन निकलने में परेशानी हो रही है वही दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। लोगो ने बताया कि किसी व्यक्ति की हठधर्मिता के कारण जबरदस्ती सड़क के बीच से ये नाला निकाल दिया गया है जिसकी शिकायत मोहल्ले वालों ने कई बार पनवाड़ प्रशासक व सेक्रेटरी से की है। मगर अब तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई अमल में लाई नहीं गई है। जबकि मालियो के दरवाजे से लेकर जहां ये स्थिति बनी हुई है वहाँ तक नालियों का टेंडर हो चुका है। मगर जान बूझकर इस प्रक्रिया में देरी की जा रही है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

 

इनका कहना है……

जी,जल्दी ही उक्त समस्या का समाधान करवाते है।
सेकेट्री:-शिव बालक

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *