देवली:-(बृजेश भारद्वाज) देवली भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने रविवार को सीएम हाउस में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की और देवली शहर से संबंधित प्रमुख समस्याओं का पत्र सौंपा।
अंकित जैन डाबर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अजमेर संभाग के सभी जिला पदाधिकारियों ओर मंडल अध्यक्षों से सीएम हाउस में संवाद किया जिसमें अपने मंडल की प्रमुख जनहित की समस्याओं की जानकारी मांगी गई है। जहां अंकित जैन द्वारा देवली की प्रमुख समस्या खाली पड़े कृषि उपज मंडी परिसर का उपयोग शिक्षा, चिकित्सा,या गौण मंडी शुरू करना, देवली में व्यापार के बढ़ावे के लिए नया रिको बनवाना, एडीजे कोर्ट खुलवाना, देवली गांव की सम्पर्क सड़क बनवाना शामिल है। मुख्यमंत्री कार्यालय से दिए गए सभी समस्याओं पर जल्दी ही समाधान किया जाएगा।


