उपकोष कार्यालय देवली में कल जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने हेतु शिविर का आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान सरकार के सभी पेंशनर एवं फेमेली पेंशनर से आग्रह है की जिन्होंने अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कराया है वह पेंशनर/फैमिली पेंशनर दिनांक 29 नवंबर 2025 को आयोजित शिविर में उपकोष कार्यालय मे अपने जीवित प्रमाण पत्र के साथ अपने आधार कार्ड,पेन कार्ड एवं पी.पी.ओ.की छाया प्रति के साथ उपस्थित होकर जमा करा सकते हैं।

उपकोषाधिकारी कैलाश चंद बैरवा ने बताया कि दिनांक 29 नवंबर 2025 तक जीवत प्रमाण पत्र जमा नहीं करने की स्थिति में पेंशनर की माह दिसंबर की पेंशन का भुगतान रोका जा सकता है किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर उपकोष कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *