Deolikhabarexpress

कोटा रोड स्थित एक सुने मकान में चोरी की वारदात।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। हनुमान नगर थाना क्षेत्र के कोटा रोड स्थित बॉस भवन के पास एक घर में चोरी का मामला सामने आया है। इसे लेकर शुक्रवार को परिवादी ने हनुमान नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।

प्रार्थी बुद्धिप्रकाश वर्मा, कालूराम वर्मा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके भाणजे की शादी होने की वजह से वे परिवार सहित जयपुर गए थे। वे गत 24 नवंबर को जयपुर गए थे और 27 नवंबर को वापस आए थे। जब वे अपने घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि घर के कमरों के ताले टूटे हुए थे और आलमारियों के भी ताले टूटे हुए थे। घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारियों के डबल लॉक भी टूटे हुए थे और उनके अंदर रखे 80-90 हजार रुपये नकद, 30 चाँदी के पुराने सिक्के, चाँदी के आभूषण करीब एक किलो और सोने के एक से डेढ़ तोला वजनी (अलग-अलग) आभूषण चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top