देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। गजेंद्र सिंह मीणा ने गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा से अर्थशास्त्र विषय में अपना पी. एच. डी. शोध कार्य पूर्ण किया । यह शोध कार्य विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग से डॉ. कैलाश चंद नायमा (सह- आचार्य, अर्थशास्त्र, राजकीय महाविद्यालय चित्तौड़गढ़) के निर्देशन में पूर्ण हुआ है तथा शोध का शीर्षक “जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) में मनरेगा का ग्रामीण- शहरी प्रवास पर प्रभाव: हैरिस- टोडारो मॉडल का पुनरावलोकन” है । गजेंद्र सिंह मीणा वर्तमान में राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी में अर्थशास्त्र विषय में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत है तथा पिछले 11 वर्ष से राजकीय सेवा में कार्यरत है ।


