इनर व्हील क्लब ऑफ देवली की OCV – सेवा, सम्मान एवं प्रेरणा का अविस्मरणीय दिवस।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। इनर व्हील क्लब ऑफ देवली की OCV अत्यंत गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन वर्षा शाह मैम एवं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अल्का भार्गव मैम का क्लब प्रेसिडेंट वर्षा मंगल एवं क्लब सेक्रेटरी शेफाली मंगल द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौशाला में गौमाता की पूजा एवं आशीर्वाद लेकर किया गया। इसके पश्चात चौथ माता मंदिर में क्लब द्वारा लगाई गई दो कुर्सियों का लोकार्पण वर्षा मैम एवं अल्का मैम द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी ने प्रार्थना की कि इनर व्हील क्लब के सेवा कार्य निरंतर प्रगति करते रहें और समाज सेवा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक सहायता पहुँचे। इसके बाद होटल द्वारका में कार्यकारिणी एवं सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं इनर व्हील प्रार्थना से हुआ। वर्षा मैम एवं अल्का मैम ने क्लब की कार्यप्रणाली, सेवा प्रकल्पों एवं क्लब को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक विचार साझा किए। क्लब द्वारा वर्षभर किए गए विभिन्न सेवा प्रकल्पों की सराहना की गई तथा प्रोजेक्ट सदस्यों द्वारा तैयार की गई फाइलों का भी अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। दोनों अतिथियों के प्रेरणादायी शब्दों ने क्लब की सभी सदस्यों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम का मंच संचालन ज्योति मंगल द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन वर्षा डाबर द्वारा किया गया। यह OCV केवल एक औपचारिक निरीक्षण नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, मार्गदर्शन, सम्मान और आत्मीयता से भरा एक यादगार अवसर रहा। वर्षा मैम एवं अल्का मैम की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन के साथ इनर व्हील क्लब ऑफ देवली समाज सेवा के अपने संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *