मांगों की पूर्ति के लिए सरकार के आगे फिर से शक्ति प्रदर्शन की जरूरत:-महेंद्र सिंह।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["default"],"source_ids":{},"source_ids_track":{},"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"addons":1,"transform":1,"curves":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

* राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की राज्य स्तरीय बैठक दूनी में आयोजित…….

* कर्मचारियों ने भरी हुँकार,राजधानी में करेंगे प्रदर्शन!

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। दूनी-लोकतंत्र में सिर कटाने व झुकाने की जरूरत नहीं है, सिर गिनाकर ही हम हमारी मांगे मंगवा सकते हैं। महासंघ ने बुद्धि, युक्ति व शक्ति के बल पर सदैव ही कर्मचारियों के हितों की रक्षा की है तथा कई सौगातों से दामन भरा है। अपनी विभिन्न मांगों की पूर्ति के लिए सरकार के आगे फिर से शक्ति प्रदर्शन की जरूरत आन पड़ी है, ये विचार राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के महासंघ प्रमुख महेंद्र सिंह चौधरी ने दूनी के पी एम उच्च माध्यमिक विद्यालय में महासंघ के राज्य स्तरीय चिंतन शिविर के दौरान प्रकट किए। संगठन के जिला पदाधिकारियों व दर्जनों कर्मचारियों की विशेष बैठक लेते हुए प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र राणा ने प्रांतीय स्तर पर संघर्ष का रण छेड़ते हुए प्रदेश भर के कर्मचारियों को 26 दिसम्बर को राज्य की राजधानी जयपुर के लिए कूच करने का आवाह्न किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश चन्द्र, जयपुर जिलाध्यक्ष के के यादव ने कर्मचारियों की विस्तृत मांगो को सदन के पटल पर रखते हुए सभी विभागों में रिक्त पदों की भरपाई की पुरजोर आवाज उठाई।

उन्होंने प्रश्न किया कि आज एक नेता के पास 40 कमांडो है, पर 40 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक नहीं है। ये बताने की जरूरत आ गई है कि लोकतंत्र में बनने वाला नहीं बनाने वाला बड़ा होता है। कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र सिंह नरुका ने बताया कि महासंघ के जिलाध्यक्ष राजाराम जांगिड़ व महामंत्री प्रमोद स्वर्णकार ने जिले के कर्मचारियों को जयपुर जाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपते हुए लंबित प्रकरणों व समस्याओं के निदान के लिए कार्ययोजना बनाई। प्रबोध संघ के प्रदेश मंत्री केसर लाल जाट, राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष परशुराम जाट, कर्मचारी नेता ओमप्रकाश रोझ, ब्लॉक अध्यक्ष कमल किशोर चतुर्वेदी, नाथू लाल बैरवा, अब्दुल्ला गाजीखान, बद्री पालीवाल, ब्रमराज मीणा, शिक्षक संघ सियाराम के कन्हैया लाल मीणा, महासंघ के राधाकृष्ण मीणा, कैलाश शर्मा सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने महासंघ के इस राज्य स्तरीय प्रदर्शन को सफ़ल बनाने के लिए हुँकार भरी। वक्ताओं ने आठवें वेतन आयोग की समीक्षा करने के साथ इसमें पेंशन भोगियों के हितों की रक्षा करने की मांग उठाई तथा संविदा, निविदा व ठेके के कर्मचारियों के नियम व वेतन भत्तों को अनुकूल बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से महासंघ के देवली तहसील अध्यक्ष के लिए नरेश पारीक व दूनी तहसील अध्यक्ष के लिए राजू लाल कुम्हार को मनोनीत किया गया। बैठक में सीताराम मीणा, कन्हैया लाल चंदेल, अशोक शर्मा, त्रिलोक माहुर, रमेश चंद राव, विनोद कुम्हार, कमलेश जैन, सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *