अनजान रेहड़ी ठेले वाले शहर में कर रहे धंधा,ना पहचान ना आधार कर ना दे कोई कांड।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर में काफी समय से अनजान चेहरे ठेला रेहड़ी लेकर घूमते नज़र आ रहे है। अधिकतर के पास पहचान के कोई दस्तावेज़ तक उपलब्ध नही है। जिनकी जांच करने वाला कोई भी नही है। शहर में बढ़ रहे अपराधों व चोरियों में ऐसे लोगो का भी हाथ हो सकता है। जो कानून से बेखोफ किसी भी जुर्म को करने से घबराते नही है। वही इन ठेलों की वजह से शहर की यातायात व्यवस्था भी चरमराती है।

ये लोग राजा की सवारी की तरह सड़क पर ठेला लेकर बीच रोड चलते है जहाँ कोई वाहन चालक कितना भी हॉर्न बजाए इनके कोई फर्क नही पड़ता बल्कि वाहन चालकों से गाली गलौज करने तक से भी नही चूकते है।इन लोगो को ठेला व फल फ्रूट व सब्जी उपलब्ध करवाने वाले शहर के हालसेल व्यापारियों को चाइये की इनके पहचान के दस्तावेज लेकर ही इनको माल देवे वही पुलिस विभाग द्वारा इनको पाबंद किया जावे की सड़क से साइड में ठेला लगावे जिससे कि यातायात व्यवस्था नही बिगड़े हैरत की बात तो ये है कि पुलिस थाने के सामने ही ऐसे ठेले वाले मौजूद है जिन्होंने गांधी पार्क की तरफ आने जाने वाले रास्ते को ही अतिक्रमण कर जाम कर रखा है। जिनको कहने सुनने वाला कोई नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *