प्रभारी मंत्री ने रात्रि चौपाल में सुनी जनता की राय,विकास योजनाओं पर किया मंथन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नगर पालिका सभागार में रविवार रात आयोजित बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम और रात्रि चौपाल में प्रदेश के ऊर्जा एवं जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने शिरकत कर क्षेत्रवासियों से संवाद किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर, जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन ने सभी अतिथियों का माला, साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। संवाद सत्र के दौरान मंत्री हीरालाल नागर ने उपस्थित ग्रामीणों और किसानों से कहा कि राज्य सरकार आगामी बजट को जनता की भावनाओं के अनुरूप बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में बजट पूर्व संवाद आयोजित किए जा रहे हैं। इस संवाद का उद्देश्य पूर्व बजट घोषणाओं की क्रियान्वित की समीक्षा करना एवं आगामी बजट में आमजन से सुझाव लेना है। मंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि विकसित भारत ग्राम कार्यक्रम के तहत अब ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों को मनरेगा में 100 दिन के स्थान पर 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा लोकसभा में पारित नई योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। रात्रि चौपाल के माध्यम से किसानों और आमजन की समस्याओं को विस्तार से सुना गया और मौके पर मौजूद जिला कलक्टर व ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि बजट पूर्व इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की समस्याओं और सुझावों को सरकार की कार्ययोजना में शामिल करना है। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे। देवली अभिभाषक संघ अध्यक्ष ललित चौहान ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा बजट पूर्व आयोजित सुझाव सुनवाई कार्यक्रम मे टोंक जिला प्रभारी-मंत्री हीरा लाल नागर को अधिवक्ताओ व सम्पूर्ण कार्यकारिणी एवं बार सदस्यो के साथ प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया उससे पूर्व (प्रभारी-मंत्री आने से पहले) अधिवक्ताओ ने देवली नगर पालिकाध्यक्ष को भी प्रार्थना-पत्र दिया पालिकाध्यक्ष ने प्रभारी-मंत्री को इस हेतु विशेष निवेदन किया। जिनमे भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की ओर से अंकित जैन डाबर ने शहर मंडल कार्यकर्ताओं के साथ बजट के पूर्व संवाद कार्यक्रम में ऊर्जा एवं जिला प्रभारी मंत्री हीरा लाल नागर, राजेंद्र गुर्जर विधायक देवली उनियारा, एवं भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान को देवली की प्रमुख मांगो को बजट में शामिल करने हेतु पत्र सौंपा है। देवली शहर के विकास से संबंधित निम्न बिन्दुओ को बजट घोषणाओ में शामिल करने की मांग की है

 

1. कृषि उपज मंडी देवली के खाली पड़े पुराने परिसर में गौण मंडी या शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में उपयोग में लिया जाए जिससे शहर के व्यापार में बढ़ोतरी ओर रोजगार में बढ़ावा हो।

2. न्यायलय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, एवं न्यायलय अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश का न्यायलय खुलवाने बाबत ।

3. नगर पालिका देवली के देवली गाँव एवं नेकचाल तालाब की पाल बारिश में हर बार क्षतिग्रस्त हो जाती है जिसकी मरम्मत कर पाल को मजबूत किया जाए।

4. देवली बस स्टैन्ड का वर्तमान स्थान पर नवीनीकरण कर यात्री सुविधाओ में बढ़ोतरी की जाए।

5. नगर पालिका देवली में क्षेत्र के प्रमुख आस्था के केंद्र बोयडा गणेश जी मंदिर परिसर को पर्यटन क्षेत्र में शामिल कर विकसित किया जाए।

6. बजट घोषणा 2024-25 में देवली एवं पेरफेरी क्षेत्र के लिए 22 करोड़ की योजना स्वीकत हुई थे लेकिन अभी तक इसके वर्क ऑर्डर नहीं होने के कारण योजना शुरू नहीं की जा सकी है। जिससे देवली एवं पेरफेरी क्षेत्र में पानी समस्या बनी हुई है।

7.उपजिला अस्पताल देवली में वर्तमान में 100 बेड की क्षमता को बढ़ा 150 बेड किया जाए।

8. पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के बैठने हेतु नवीन कक्षा कक्ष की आवश्कता एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में पुस्तकालय हेतु भवन की आवश्कता है।

9. नवीन महिला महाविद्यालय की स्थापना की जाय एवं राजकीय महाविद्यालय में संचालित विज्ञान के प्राणी शास्त्र (ZOOLOGY) विषय को स्नातकोत्तर में क्रमोनत किया जाए।

10. देवली में व्यापार एवं रोजगार में वृद्धि के लिए नया रिको बनवाया जाए और वर्तमान रिको में मूलभूत सुविधाएं पानी, रोड एवं नालियों की व्यवस्था, बिजली की लाइन अंडर ग्राउंड करना एवं रिको में ही बैंक की सुविधा की जाए। इस मौके पर शहर मंडल अध्यक्ष अंकित डाबर,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत,शिवजीराम प्रतिहार, शहर महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा, उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी,राजेन्द्र साहू,दिनेश जैन, रवि बलसोरा , मंत्री नवनीत नागर, मुकेश मीणा, राजकुमारी सेन, आशा भदादा, कोषाध्यक्ष सुनील सेठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष आर पी धाकड़, शिवजी धाकड़,भरत सिंह सोलंकी, शकील कुरेशी,पंकज शर्मा, अजय सिंह, अजय पाल सिंह, दीनदयाल विजय, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *