Deolikhabarexpress

निशुल्क लैंश प्रत्यारोपण शिविर में 73 रोगियो को परामर्श व 27 का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जन सेवा समिति देवली एवं सहाय होस्पिटल मोती डूंगरी आई रिसर्च सेन्टर सोसाइटी द्वारा जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के आर्थिक सहयोग से आयोजित निःशुल्क लैंश प्रत्यारोपण शिविर आज पैन्शनर भवन तहसील परिसर देवली पर उपखंड अधिकारी रूबी अंसार द्वारा माँ सरस्वती को माला पहना कर व अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रारम्भ किया गया। साथ ही रूबी अंसार के कर कमलों से गत माह ऑपरेशन हुए रोगियों को निशुल्क चश्में वितरित किए गए। प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नैत्र रोगियों को जांच कर आवश्यक जांचों के बाद चयन किया गया।

अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने बताया कि नैत्र विशेषज्ञ डॉ. रजत बंसल द्वाराआंखों के विभिन रोगो की जांच कर 73 रोगियो को परामर्श दिया है। उपरोक्त चयनित रोगियों में से 27 का मोतियाबिंद ऑपरेशन सहाय होस्पिटल मोती डूंगरी जयपुर मे किया जाएगा। रोगियों को दवाईयां पट्टियाँ, चश्मा, भोजन, ठहराव निशुल्क व्यवस्था होगी। भर्ती रोगियों को जयपुर ले जाने तथा वापिस लाने की व्यवस्था होगी। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि रोगियों का फोलोअप शिविर आपरेशन से एक महीने बाद किया जाएगा जिसमें आंखों की चेकिंग कर पट्टियां खोलकर आवश्यक निर्देश व दवाईयां डाली जाएगी। शिविर में शिवजी राम प्रतिहार, महावीर कुमार जैन, सत्यनारायण गोयल, राजेन्द्र कुमार शर्मा, प्रहलाद शर्मा, सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, दिनेश गोयल, भंवर लाल नायक, रमेशचंद्र त्रिपाठी, महेन्द्र कुमार जोशी, अशोक कुमार विजय, श्याम पारीक, राजेन्द्र कुमार सावर, कन्हैया लाल लूनीवाल, घीसा लाल टेलर, राजेंद्र जिंदल, नवल जांगिड आदि ने सेवाएं दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top