धार्मिक न्यूज़:-
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के मशहूर दंत चिकित्सक डॉ गुरमीत सेठी व डॉ मनीषा सेठी ने माता का विशाल जगराता करवाया है। डॉ गुरमीत सेठी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त जगराते के लिए लोकप्रिय भजन गायक पुनीत खुराना एंड पार्टी को दिल्ली से बुलाया गया था।
जिन्होंने अपनी मधुर आवाज में भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। देर रात्रि तक श्रोता गण भजनों का आनंद लेते रहे। वही पधारे सभी मेहमानों का सेठी परिवार ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।इससे पूर्व सांयकाल स्नेहभोज का आयोजन हुआ जिसमे सेठी परिवार के नजदीकी व्यक्ति व शहर की कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुई।



