देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान सरकार की 2 वर्षगांठ एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इसके अंतर्गत देवली शहर मंडल द्वारा भी सेवा कार्य किए गए जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा गौ शाला में हरा चारा डाला गया। इसके बाद उपजिला चिकित्सालय में चिकित्सा विभाग एवं औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। रक्तदान शिविर का उदघाटन भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, सीएमएचओ डॉ राजकुमार गुप्ता , जिला सहायक औषधि नियंत्रक प्रहलाद मीणा ने भारत माता के चित्र के समझ दीप जलाकर किया। शहर अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की सरकार ने माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में 2 साल में ही ऐतिहासिक विकास के कार्य किए है जिससे प्रदेश का विकास तेज गति से हो रहा है जो कि नया उत्थान – नई पहचान ,बढ़ता राजस्थान – हमारा राजस्थान के विचार को लेकर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी,राकेश ओसवाल,महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा,प्रमोद मंगल,पूर्व आई ए एस शिवजीराम प्रतिहार,मंत्री मुकेश मीणा, हेमलता दाधीच,राजकुमारी सेन, आशा भदादा, नन्द सिंह शक्तावत, कोषाध्यक्ष सुनील सेठी,कुलदीप सेन,सुरेश अग्रवाल, महेश मंगल, बंसी मेघवंशी, राजीव गोयल,रमेश चास्टा ,कुनाल साहू, मोहन बच्चेतियां, सत्यनारायण भदादा, महेश दाधीच, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शर्मा के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन…..
सोमवार को धनवंतरी हॉस्पिटल मानसरोवर जयपुर के द्वारा ओएसिस हेल्थ केयर सर्विसेज मानसरोवर में माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पारस जैन व दीपेश शर्मा सदस्य नगर ग्रेटर जयपुर ने बताया की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डायरेक्टर धन्वंतरि हॉस्पिटल डॉ आर पी सैनी ,अशोक सैनी भादरा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भाजपा जिला संगठन प्रभारी अलवर,पारस जैन निवर्तमान पार्षद वार्ड 72 चेयरमैन फायर समिति नगर निगम जयपुर,विपिन सिंघल मंडल अध्यक्ष मानसरोवर,अशोक राव तनी पूर्व मंडल अध्यक्ष ,प्रदीप शेखावत उपाध्यक्ष, सुरेश मीणा महामंत्री ,गगन दीप युवा मोर्चा, शुभम राष्ट्रपति अवॉर्डी राजेंद्र खंडेलवाल महामंत्री , रुद्र प्रताप पंचारिया,शक्ति प्रकाश यादव पार्षद,शंकर जी शर्मा उपस्थित रहे।


