देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। प्रजापति समाज श्री श्री यादें मां जयंती को लेकर समाज की बैठक प्रजापति छात्रावास देवली में हुई। प्रजापति समाज श्री यादें मां जयंती को लेकर रविवार को प्रजापति छात्रावास में बैठक आयोजन हुई।मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश बातेडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बैठक प्रजापति छात्रावास अध्यक्ष फूल चन्द प्रजापति की अध्क्षता में सम्पन्न हुई । जिसमें श्री यादें मां जयंती मनाने को लेकर चर्चा करने के साथ ही व्यवस्थाओं पर भी मंथन हुआ। इस दौरान समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गौरतलब है कि जयंती आगामी 20 जनवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी।




