देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दूवों कि जान माल की सुरक्षा और दिपु दास की बंगलादेशी कट्टरपनथियो द्वारा निर्मम हत्या के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग को लेकर शुक्रवार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी देवली को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया है कि देश की अजादी वह विभाजन के उपरातं से ही बांग्लादेश में अलपसंख्यक हिन्दूवो के मंदिरो, घरो, प्रतिष्ठानों वह कृषि भूमि आदि पर बंगलादेशी कट्टरपनथियो द्वारा हमला कर मंदिरो में स्थापित हिन्दू देवि देवताओं की मूर्तियों को तोड़-फोड़ कर खंडित करने अलपसंख्यक हिन्दूवो के घरो में घुसकर अत्याचार वह महिलाओं के साथ दुर्वव्हार एवम्, घरो, प्रतिष्ठानो, जमीनो आदि पर कब्जा करने के उपरात मारपीट वह जनहानि कर मानवाधिकारो को तार तार किया जाता रहा है।
हाल ही में बांग्लादेश में बंगलादेशी कट्टरपनथियो द्वारा दीपू दास के साथ मारपीट कर उससे रोड पर घसीटा गया और पेड़ पे लटका फांसी लगा कर जिंदा जला कर निर्मम हत्या कर दी गयी। और कई हिंदुवो के घर घुस कर तोड़ फोड़ की गई तथा उनके घरो, प्रतिष्ठानो में आग लगा दी गयी इस नरसंघहार की सर्व हिन्दू समाज वह समिति घोर आलोचना करता है। ज्ञापन में बताया है कि हिन्दुओ अधिकारों की रक्षा करना तथा हिन्दुओ के मंदिरो, घरो, प्रतिष्ठानो व कृषि भूमि की हिफाज़त के विषय पर गंभीरता से विचार किया जाये बांग्लादेश में रह रहे अलपसंख्यक हिन्दूवो के मोलिक ‘घटनाओ में में हुए नुकसान का उचित मुआवजा और कट्टरपन्थी जिहादियों के खिलाफ कारेवाही करने हेतु बंगलादेश आदि सुरक्षा एवंम हिंदुवो के साथ घटित घटना पर सरकार पर दबाव बनाया जाये एवंम मानवाधिकारों को स्थापित किये जाने हेतु उचित कार्यवाही की जाए।
इस दौरान सत्यनारायण साहू, विशाल राव, विक्रम सिंह, अशोक मंडल,आशीष पंचोली,राकेश ओसवाल,दिनेश जैन, शेखर मंडल, राजू विश्वास, प्रहलाद, रोबिन भक्त, जितेंद्र सिंह चौधरी, विनोद खुटेटा, सुरेश अग्रवाल, गोविंद गुप्ता, विनोद टाक, किशन माली, राजकुमारी, रेखा बैरागी, कल्पना विश्वास, जोशना विश्वास व गोपी सरकार समेत कई लोग मौजूद रहे।

