देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर प्रियुक्त होने वाले इलेक्ट्रिक काटो का समय पर सत्यापन और मुद्राकरण (मोहर)करवाना जरूरी है। इसे लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। श्री व्यापार महासंघ मंत्री अंकित नाटाणी ने बताया कि विधिक माप विज्ञान विभाग के नियमों के तहत यह प्रक्रिया अनिवार्य है वर्तमान में इसके लिए निर्धारित सरकारी शुल्क जमा करने का कार्य शुरू कर दिया गया है व्यापार महासंघ अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ ने बताया कि संबंधित व्यापारी फ़ीस जमा करने के लिए अरशद हुसैन से उनसे मोबाइल नंबर 7627088963 पर संपर्क कर सकते है यह काम एलएमओ ऑफिसर महेन्द्र सिंह के नेत्तव में समर्पण किया जाएगा। शुल्क जमा होने के बाद काटो पर मोहर लगाने का कार्य शहर के अग्रवाल विश्राम गृह में आयोजित शिविर के दौरान किया जाएगा। जिसकी निश्चिंत तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। मंत्री ने व्यापारियों से कहा कि असुविधा से बचने के लिए समय रहते अपनी फीस जमा करवाकर रशीद प्राप्त कर ले,ताकि शिविर के दौरान उनका कार्य सुगमता से हो जाए।



