तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। रविवार को देवली बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ चेयरमैन नेमीचंद जैन ने किया। मुख्य अतिथि रामसिंह शक्तावत, पवन पारीक, राजकुमार मीणा बोटूंदा एवं विसिष्ठ अतिथि डाक्टर रतन शर्मा (ऑर्थोपेड़ीक), डॉ महेश जिंदल एवं सयोंजक डुपटी डायरेक्टर सत्येन्द्र जी व्यास रहे। सभी आतिथियों ने इस टूर्नामेंट में तन मन और धन से सहयोग किया एवं देवली बैडमिंटन क्लब को ऐसी प्रतियोगिताये जल्दी जल्दी करवाने के लिये सुझाव एवं सहयोग देने का वचन दिया है।

आयोजक डाक्टर गौरव व्यास ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दस अलग-अलग आयुवर्ग में खिलाड़ियों ने भाग लिया। U-15 बॉयज सिंगल्स में हिमांश देवली प्रथम, तनय देवली द्वितीय,अंडर-19 बॉयज सिंगल्स में रोहित चौधरी टोंक प्रथम, पीयूष विजय टोंक द्वितीय, अंडर 19 मेल्स डबल्स में प्रथम पीयूष और रोहित, द्वितीय जयेश और दीपेश, 19 से 30 वर्ग में प्रथम पीयूष,द्वितीय सुनील गुर्जर मालपुरा,19 से 30 मेन्स डबल्स में प्रथम रोहित और पीयूष , द्वितीय ऋषभ और विपिन,30 तो 40 मेल्स सिंगल्स में प्रथम सतवीर गुर्जर,द्वितीय जय प्रकाश यादव,30 से 40 मेंन्स डबल्स में प्रथम ऋषभ और विपिन, द्वितीय सतवीर और अल्तमश खान, 40 प्लस मेन्स सिंगल्स में प्रथम तरुण द्वितीय डॉक्टर गौरव व्यास, 40 प्लस मेंस डबल्स में प्रथम रणवीर और तरुण , द्वितीय सत्यनारायण चौधरी केकड़ी और विजय शारदा, गर्ल्स कैटेगरी में प्रथम आयुषी सिंह द्वितीय समीक्षा शर्मा तृतीय आध्या जैन, चतुर्थ अद्विका सिंह रहे। इस प्रतियोगिता में देवली के साथ, जहाजपुर, टोंक, मालपुरा,टोड़ा, बूंदी, जयपुर , केकड़ी, कोटा एवं अन्य सहित 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को ट्राफी एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।।मैच रैफरी संजय सिंह, नवीन शर्मा एवं जयप्रकाश यादव के निर्देशन में करवाए गए। तीन दिनों तक शहरवासियों ने डे- नाईट मैचों का आनंद लिया। इस दौरान देवली बैडमिंटन क्लब सभी सदस्यों मुकेश मीणा(sbi), राजेन्द्र मीणा, महेंद्र सैनी, भूपेंद्र मीणा, रणवीर सिंह, आशाराम मीणा, अक्षय जिंदल,ज्ञान सिंह,रामपाल मीणा(lic),शंकर मीणा,राजेश गर्ग, मुकेश मीणा (बासनी )समेत सभी ने मिलकर कार्यक्रम को भव्य बनाने में तन मन एवं धन से कार्य किया। एक दिन में सबसे अधिक मैच खेलने का अवार्ड (16 मैच )डॉ गौरव व्यास को दिया गया। देवली इंडोर स्टेडियम में पहला बैडमिंटन टूर्नामेंट है जिसमे इ ओ सुरेश मीणा ने भी भरपूर सहयोग किया। ये टूर्नामेंट देवली के आगे आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। देवली बैडमिंटन क्लब ने मई 2026 में अगला डे नाईट टूर्नामेंट करने की घोसणा भी की है। इस टूर्नामेंट मे लक्ष्मण सिंह रेडी व जिम ट्रेनर लक्ष्मण सिंह का भी विशेष सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *