Deolikhabarexpress

कर्मचारियों की हुंकार से थर्राया सरकार का सिंघासन,ऐतिहासिक धरना रहा सफल।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर आयोजित ऐतिहासिक धरने में राज्य भर से आए कर्मचारियों का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। शांतिपूर्ण, अनुशासित और एकजुट इस आंदोलन ने यह सिद्ध कर दिया कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सजग, संगठित और प्रतिबद्ध हैं। धरना पूर्णतः सफल रहा। जिला महामंत्री प्रमोद स्वर्णकार ने बताया कि धरने के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीरता व संवेदनशीलता दिखाई।

इसी क्रम में एसीएस (ACS) महोदय अखिल जी अरोड़ा के साथ टेबल पर सकारात्मक वार्ता हुई, जिसमें सभी प्रमुख मांगों पर सहमति बनी। जिला अध्यक्ष राजाराम जांगिड़ ने बताया प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के मसीहा आदरणीय महासंघ प्रमुख महेंद्र चौधरी तथा संगठन की धड़कन, महामंत्री श्री विपिन प्रकाश जी शर्मा के नेतृत्व में महासंघ के विभिन्न घटकों ने अपनी ओजस्वी वाणी से राज्यभर के कर्मचारियों में जोश और जज़्बे का संचार किया। महासंघ टीम ने कर्मचारियों की 21 सूत्री मांगों को सरकार के समक्ष पूरी बेबाकी और मजबूती से रखा, जिसके आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम सामने आने की प्रबल संभावना है। इस ऐतिहासिक धरने में टोंक जिले से बड़ी संख्या में साथियों की प्रभावी उपस्थिति ने प्रदेश नेतृत्व को विशेष मजबूती प्रदान की। टोंक जिले की सहभागिता सराहनीय रही और संगठनात्मक एकता का सशक्त संदेश दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top