गोपीचंद मीणा के एस टी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भव्य स्वागत।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जहाजपुर कोटडी विधायक गोपीचंद मीणा के एस टी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर ग्राम पंचायत कुंचलवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं , ग्राम वासियों व युवा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। विधायक ने मां बिजासन के ढोक लगाकर आशीर्वाद लिया। जहाजपुर कोटडी विधायक गोपीचंद मीणा के एस टी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रथम बार क्षेत्र में आगमन पर विधायक गोपीचंद मीणा ने ग्राम पंचायत कुंचलवाड़ा कला में विराजित जगत जननी मां बिजासन के ढोक लगाकर मातारानी का आशिर्वाद लिया वही ग्राम वासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ,युवा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ माला ,साफा , माँ बिजासन व गौमाता की तस्वीर भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया गया। विधायक के द्वारा मातारानी की परिसर में इलाज करवा रहे मरीजो व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूँछि गई ।

तत्पश्चात विधायक द्वारा परिसर में चल रही श्री अन्नपूर्णा रसोई का भी दौरा कर वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया। जहां पर वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने टोकन की संख्या बढ़ाने को विधायक को कहा जिस पर तुरंत विधायक द्वारा विकास अधिकारी जहाजपुर से बात कर टोकन संख्या बढ़ाने को कहा गया। उससे पहले शहर के पेट्रोल पंप चौराहे पर समाजसेवी ठाकुर राम सिंह शक्तावत के सानिध्य में दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा गोपीचंद मीणा का भव्य स्वागत किया गया। यहां जबरदस्त ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ मीना का माल्यार्पण कर साफा पहनाया गया।

 

 

उधर स्वागत सत्कार में भाजपा नेता दुर्गा लाल जांगिड़, प्रमोद सेन ,परमेश्वर सोयल, महेंद्र तिवारी ,पुष्पेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा,मनोज सैनी, ब्रजराज गुर्जर, ब्रह्मानंद योगी, लादू लाल रैगर ,भवंर गूर्जर,अनिल सुवालका, चेतन शर्मा,गोविंद सेन, अभिषेक सुवालका, सिद्धार्थ मीणा ,निर्मल जैन,अस्वनी चौधरी, कृष्णानंद शर्मा, अरविंद उपाध्याय ,राधेश्याम गुर्जर,राजेश जांगिड़, राजू गुर्जर, सत्येंद्र उपाध्याय, रोहित सोयल, अमित सोयल, दीपांशु धाकड़, नितेश मीणा, गोलू मीणा, संदीप मीणा ,देवराज गुर्जर, अजय गुर्जर ,परमेंद्र सिंह ,राहुल मीणा ,राजीव मीणा, दीपक सेन , ललित समेत सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *