देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। खेराड क्षेत्र (देवली जहाजपुर) के एकमात्र कोचिंग रिद्धिमा कंपटीशन हब देवली ने अपना सातवां वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह मनाया। संस्था के निदेशक राजकुमार मीणा के नेतृत्व में कोचिंग से सफल हुए प्रतिभागियों का एवं नव चयनित आरएएस अधिकारी दिनेश कुमार मीणा का माल्यार्पण के साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिवादन किया गया ।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजेंद्र मीणा ने संस्थान में पढ़ रहे विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कोचिंग संस्थान में चल रही सभी प्रतियोगी कक्षाओं के बारे में बताया गया। आज के इस प्रतियोगिता के दौर में विद्यार्थियों को कैसे पढ़ना है इसके बारे में निदेशक महोदय ने विस्तार से व्याख्यान कर समझाया।



