|

चाइनीज़ मांझे की धार,बच्ची के जीवन पर हुआ वार,फिर भी प्रशासन मौन !

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर में प्रशासन की तरफ से की गई दिखावटी कार्रवाई के बाद अब चाइनीज़ मांझे के वार के सबूत सामने आने लगे है। हवा में तैरता धारदार राक्षस अब अपना असली रूप दिखाने लगा है। शनिवार को एक बच्ची पर इस हैवान का कहर टूटा जिसमे विवेकानंद कॉलोनी रामदेव बाबा मंदिर के पास रहने वाली एक बालिका जो कि कोटा रोड से होते हुए अपने घर को आ रही थी रास्ते मे ही चाइनीज़ मांझे की धारदार डोर की चपेट में आकर घायल हो गयी।

बच्ची का गाल व नाक मांझे से बुरी तरह कट गए। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गनीमत ये रही कि मांझा गले मे नही उलझा अन्यथा स्थिति बहुत गंभीर हो सकती थी। उल्लेखनीय है की जिला कलेक्टर के आदेश के बाद मीडिया की खबरें प्रकाशित होने के पश्चात शहर में चाइनीस मांझे पर कार्रवाई तो हुई मगर वह केवल दिखावे के लिए ही साबित हुई। आज भी पुलिस थाने के ठीक सामने गांधी पार्क वाली गली में चाइनीज़ मांझे की खेप थोक के भाव से बिक रही है मगर प्रशासन आंखें मूंदे बैठा हुआ है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *