|

निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं परामर्श शिविर में 65 रोगियों की जांच कर दिया परामर्श।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जन सेवा समिति देवली एवं कालेड़ा कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन (धर्मार्थ ट्रस्ट) कालेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं परामर्श शिविर शनिवार प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक राजस्थान पेंशनर भवन (तहसील परिसर) देवली मे शिविर लगाया गया। समिति अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने बताया कि शिविर में कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन कृष्ण गोपाल के अनुभवी वेद्य अशोक कुमार शर्मा ने 65 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया और निशुल्क आयुर्वेद दवाइयां वितरण की गई ।

दवाईयां वितरण में उपवैद्य अमीचंद एंव परिचारक रघुवीर वर्मा ने वितरण में सहायता की। संयोजक कन्हैया लाल लुनिवाल ने बताया कि शिविर मे श्वास, खांसी, मौसमी या पुराना नजला, जुकाम, चर्मरोग, शिरथूल,, मुखपाक, मस्सा, अजिर्ण उदर रोग, अतिसार, सन्धिवात, शोध,, चर्मरोग, पांडू, पुरुषग्रन्थिविकार, मधुमेह, स्त्रियों के स्वेत प्रदर, पथरी,आदि के रोगियों की जांच कर आयुर्वेद ओषधि निशुल्क उपलब्ध कराई गई। शिविर में प्रबन्धक घीसालाल टैलर, सत्यनारायण गोयल, राजेन्द्र शर्मा, प्रहलाद शर्मा, सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, भवरलाल नायक, श्याम लाल पारीक, राजेन्द्र शर्मा सांवर वाले, अशोक विजय, नवल जांगिड, नाथू लाल वैष्णव, राजेंद्र जिंदल, शिवजी राम प्रतिहार, महेन्द्र जोशी, बाबू लाल जैन, कन्हैयालाल लूनीवाल, (शिविर संयोजक) ने सेवायें प्रदान की।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *