देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। रविवार को पटेल नगर स्थित हीरो शोरूम ग़ोयल मोटर्स देवली की दसवीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल व हीरो शोरूम के प्रोपराइटर सुनीता अग्रवाल व जनरल मैनेजर दिनेश गोयल ने केक काटकर खुशी का इज़हार किया। वहीं पधारे हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान शहर के विनोद मंगल,नोरत गर्ग, विजय नारायण मंगल,यज्ञेश दाधीच,हितेश शर्मा महेश शर्मा,देवेंद्र शर्मा सहित हीरो शोरूम के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।




