Deolikhabarexpress

पनवाड़ में विराट हिंदू सम्मेलन का समापन 201 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड के पनवाड़ ग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत विराट सकल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के संयोजक योगेंद्र सिंह ने हिंदू हिंदू एक समान का नारा दिया।

उन्होंने विश्व हिंदू राष्ट्र को लेकर सभी वर्गों को सादते हुए राष्ट्र एकता की भावना को लेकर प्रवचन दिया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो की संख्या में ग्राम वासियों ने उत्साह पूर्व भाग लेकर हिंदू में माहौल बना दिया ग्राम पनवाड़ के साथ-साथ निकटवर्ती ग्राम सावंतगढ़, दांता ढाणी, सिंधियावास, बासलक्ष्मण, गोपीपुरा के वासियों ने भी सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान सत्यनारायण माली, सचिव सुमित कुमार नामा, सहसचिव राजकुमार खटीक, , वैद्य पी एल जांगिड़,, रणजीत सिंह,, सुरेश अजमेरा, सीताराम ,नवीन शर्मा,महावीर पेंटर, रमेश कुमार मीणा, विनोद मीणा, बृजराज सिंह मीणा, _गणेश वैष्णव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे और कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती बोलकर अंत में सभी ग्राम वासियों को प्रसादी वितरण की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top