* उपखंड के ग्राम बीजवाड़ में विशाल हिंदू सम्मेलन रामधुनि आयोजित, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालू।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड के ग्राम बीजवाड़ में विशाल हिंदू सम्मेलन व रामधुनि का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। ग्रामीण रामलाल धाकड़ ओर रामरतन जाट ने बताया ग्राम में 34 वर्षों से हर साल माघ माह में बालाजी महाराज के मन्दिर पर एक माह का अखण्ड रामायण का पाठ होता आ रहा है ओर 26 वर्षों से हरिबोल प्रभात फेरी रामधुनि का आयोजन होता आ रहा है व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामायण जी के पाठ की पूर्णाहुति के अवसर पर पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों रामधुनि मंडलों ने राम नाम का जाप करते हुए पूरे ग्राम में भ्रमण किया ओर ग्राम के वातावरण को राममय बना दिया ओर बालाजी के प्रांगण में रामधुनि का समापन हुआ जहां विशाल हिंदू सम्मेलन में उपस्थित को श्रद्धालुओ को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चतुर सम्प्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमानदास जी महाराज गणेश जी की बडी जूनिया ने कहा कि हिंदू धर्म के सभी लोग एक साथ रहे। जात पात से ऊपर उठकर संघटित रहे ओर सनातन धर्म को आगे बढ़ाए ओर हम सभी ये प्रतिज्ञा करे कि हम रोज मंदिर आए इससे स्वयं का भी कल्याण होगा और हिन्दू धर्म भी आगे बढ़ेगा, आज हम सब संकल्प करे कि हिन्दू राष्ट्र अखंड रहे , इस अवसर पर उपस्थित निर्मल दास जी महाराज लुलास ने कहा कि जो भी भक्त प्रतिदिन राम चरणों की सेवा करता है उनका निश्चित ही विकास होता है
जो राम नाम का जाप करता है उसका बेड़ा पार हो जाता है,। जब भी समय मिले हमें राम नाम का सुमिरन करते रहना चाहिए और जिस प्रकार हमारी मुट्ठी बंधी हुई है उसकी प्रकार हम सब को एक साथ रहना चाहिए, कार्यक्रम को विश्व हिंदू परिषद के सामाजिक समरसता प्रमुख दिनेश गौतम ने संघ की स्थापना पर प्रकाश डाला ओर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के सभी हिन्दुओं को एक होने का आव्हान किया। कार्यक्रम में द्वारका दास जी महाराज समेत साधुओं का समागम रहा ओर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



